फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बोले- देश के ज्यादातर मुसलमानों के पूर्वज गैर मुस्लिम

Mon, 17 Feb 2025 10:38 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

मौलाना ने यह प्रतिक्रिया मध्य प्रदेश के आईएएस नियाज अहमद के बयान पर दी। मौलाना ने नियाज अहमद के दावे को खारिज करते हुए कहा कि भारत का मुसलमान अरब के लोगों को अपना रहनुमा नहीं मानता है बल्कि हमारे रहनुमा या आदर्श पैगंबर-ए-इस्लाम हैं।
विज्ञापन
मौलाना शहाबुद्दीन रजवी - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने कहा कि देश के ज्यादातर मुसलमान परिवर्तित हैं। उनके पूर्वज हिंदू, बौद्ध या दूसरे धर्म के थे। अरब से कुछ ही मुसलमान यहां तिजारत (व्यापार) करने आए थे। उन्होंने ऊंच-नीच का भेदभाव खत्म कर इस्लाम का प्रचार-प्रसार शुरू किया। इससे प्रभावित होकर यहां के लोगों ने इस्लाम कुबूल कर लिया। आज भारत के करोड़ों मुसलमान उन्हीं लोगों के परिवार हैं। ये कैसे मुमकिन है कि इतनी बड़ी तादाद में अरब से मुसलमान भारत आते?

विज्ञापन
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के आईएएस अधिकारी नियाज अहमद के सोशल मीडिया पर जारी बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए मौलाना ने कहा कि भारत का मुसलमान अरब के लोगों को अपना रहनुमा या मार्गदर्शक नहीं मानता है। हमारे रहनुमा पैगंबर-ए-इस्लाम हैं। उनके बताए गए उसूल (शरीयत) हमारे लिए इस्लामी कानून हैं। यहां का मुसलमान देश के कानून के साथ ही साथ शरीयत पर भी अमल करता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें