फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly: रात में प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी, पड़ोसियों ने दरवाजा बंदकर लगा दी कुंडी, फिर ऐसे बचकर भागा

Mon, 17 Feb 2025 08:05 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली के फरीदपुर में प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को मोहल्ले के लोगों ने घर में बंद कर दिया। वह किसी तरह से छत के रास्ते कूदकर भागा। तीन दिन बाद वह मोहल्ले में फिर आया और लोगों से मारपीट कर दी। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के फरीदपुर में प्रेमिका से मिलने गए प्रेमी का मोहल्ले के लोगों ने विरोध किया तो प्रेमी ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर मोहल्ले के लोगों को पीट दिया। इस पर प्रेमिका के परिजनों ने पुलिस बुला ली। इससे पहले ही आरोपी प्रेमी मौके से फरार हो गया। वहीं, उसके दोस्त को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। लड़की के परिजनों द्वारा लिखित शिकायत न करने पर पुलिस ने पकड़े गए आरोपी की शांतिभंग में कार्रवाई की है।

विज्ञापन

फरीदपुर के एक मोहल्ला निवासी युवक का दूसरे मोहल्ले की लड़की से प्रेम संबंध है। तीन दिन पूर्व युवक अपनी प्रेमिका से रात में मिलने गया। मोहल्ले के लड़कों ने प्रेमिका के यहां जाते देख घर का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया। युवक घर में अंदर फंस गया। वह घरवालों से बचते-बचाते छत से कूदकर बाहर निकला। युवक को उसकी प्रेमिका के पड़ोसियों पर दरवाजा बंद करने का शक हुआ, जिससे वह उनसे रंजिश मानने लगा।
विज्ञापन

सोमवार को युवक अपने दोस्त के साथ प्रेमिका के मोहल्ले में घूमने गया। वहां पर प्रेमिका के पड़ोसियों को देखकर वह आग बबूला हो गया और उनके साथ मारपीट करने लगा। यह देख मोहल्ले के लोग एकत्रित हो गए। लड़की के परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। इस दौरान आरोपी मौके से फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस उसके दोस्त को हिरासत में लेकर थाने पहुंची। पुलिस के अनुसार लड़की के परिजनों ने लिखित शिकायत दर्ज करने से मना कर दिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें