फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मौलाना बोले- मुसलमानों का सुन्नी वक्फ बोर्ड से उठा भरोसा, राम मंदिर तैयार है; मस्जिद का नहीं हुआ निर्माण

Sat, 16 Dec 2023 02:35 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने कहा कि मुसलमानों का सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड पर से भरोसा उठ चुका है। इस बोर्ड के जिम्मेदारान पर भरोसा और ऐतमार नहीं किया जा सकता।
 
विज्ञापन
मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा बाबरी मस्जिद के एवज में मौजा धनीपुर जिला फैजाबाद में पांच एकड़ जमीन दी गई थी। मस्जिद के निर्माण के लिए अभी तक कोई कदम नहीं उठाया गया है, जो अफसोसनाक बात है। जबकि दूसरी तरफ राम मंदिर बनकर तैयार हो गया है और उसका उदघाटन 22 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी करेंगे।

विज्ञापन


मौलाना ने कहा कि मुसलमानो का सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड पर से भरोसा उठ चुका है। इस बोर्ड के जिम्मेदारान पर भरोसा और ऐतमार नहीं किया जा सकता। मौलाना ने आगे कहा कि मस्जिद के संगे बुनियाद के लिए काबा शरीफ के इमाम के बजाय प्रधानमंत्री से गुजारिश करके समय ले लिया जाता, क्योंकि वो 22 जनवरी को खुद अयोध्या में मौजूद होंगे। इसलिए धनीपुर मस्जिद में जाना उनके लिए बहुत आसान होगा। 

मौलाना ने कहा कई साल गुजारने के बाद भी मस्जिद के निर्माण के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया, बल्कि मस्जिद के नाम पर चंदा करने की अपीलें की जा रही हैं।  इन तमाम बातों से भारत का मुसलमान आहत है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें