नवाबगंज से मटकापुर तक जाने वाली सड़क बीसलपुर और भुता को जोड़ती है। इस सड़क की लंबाई लगभग 16 किलोमीटर है, जिसके बीच 24 से अधिक गांव पड़ते हैं। यह मार्ग चौड़ा होने से सफर आसान हो जाएगा।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
बरेली के नवाबगंज क्षेत्र में 24.90 करोड़ रुपये की लागत से बीजामऊ से मटकापुर तक लगभग 16 किलोमीटर की सड़क चौड़ीकरण का काम जल्द शुरू होगा। रविवार को विधायक डॉ. एमपी आर्य ने मटकापुर गांव में इसका अनावरण कर दिया है। इस मार्ग के चौड़ीकरण होने के बाद प्रतिदिन यहां से गुजरने वाले दस हजार वाहन चालकों का सफर सुगम होगा।
विज्ञापन
नवाबगंज से मटकापुर तक जाने वाली सड़क बीसलपुर और भुता को जोड़ती है। इस सड़क की लंबाई लगभग 16 किलोमीटर है, जिसके बीच 24 से अधिक गांव पड़ते हैं। बीजामऊ और मटकापुर तक साढ़े तीन मीटर चौड़ी सड़क है। ग्रामीणों ने बताया कि यह सड़क जर्जर और संकरी हो गई थी। इस सड़क पर वाहनों का आवागमन अधिक होता है, जिससे आए दिन मुसाफिरों को दिक्कत हो रही थी। लोगों की परेशानियों को देखते हुए विधायक डॉ. एमपी आर्य ने शासन के समक्ष इस मुद्दे को उठाया था। इस मामले में मुख्यमंत्री ने एक अप्रैल को मंजूरी दिया था, जिसका शिलान्यास उस समय कर दिया गया।
रविवार को विधायक डाॅ. एमपी आर्य ने अनावरण कर कहा कि सड़क चौड़ीकरण का काम पीडब्ल्यूडी को सौंप दिया गया है। जल्द ही काम शुरू किया जाएगा। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को आगाह करते हुए कहा कि इस मार्ग के गुणवत्ता के साथ कोई समझौता नहीं होगा। इस मौके पर भाजपा नेता नत्थूलाल आर्य, जयदीप सिंह, केहरी सिंह, रवि शंकर गंगवार, रामप्रताप आदि लोग मौजूद रहे।