दुनका। शाही थाना क्षेत्र के ग्राम दोद आलमपुर में जन्माष्टमी मेले के दौरान शुक्रवार देर रात दो पक्षों में लाठी-डंडे चले, जिसमें दो सगे भाई घायल हो गए। पुलिस ने मेडिकल कराने के बाद चार लोगों के विरुद्ध रविवार को रिपोर्ट दर्ज कराकर शांतिभंग की धारा में चालान काटा है।
विज्ञापन
पीड़ित कुंवरपाल निवासी ग्राम दोद आलमपुर ने थाने में तहरीर देकर बताया कि 22 अगस्त की देर रात करीब 2:30 बजे गांव में जन्माष्टमी का मेला चल रहा था। तभी गांव के ही पाती राम, राकेश, विजय पाल और चीहलाल ने मिलकर उनके साथ गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और लाठी-डंडों व लात-घूसों से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आए भाई नरेश दिवाकर को भी पीटा गया। मारपीट में दोनों भाइयों को गंभीर चोटें आईं। दुनका थानाध्यक्ष अमित कुमार बालियान ने बताया कि रविवार को चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर शांति भंग की आशंका में चालान कर दिया गया है। संवाद