फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: शीतकालीन अवकाश के बीच चार जनवरी से होंगी परास्नातक की परीक्षाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय की स्नातक विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं शीतकालीन अवकाश के बीच दो जनवरी से फिर शुरू होंगी। वहीं, परास्नातक की परीक्षाएं चार जनवरी से आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन

विवि की स्नातक स्तर की परीक्षाएं 11 दिसंबर से तीन पालियों में कराई जा रही हैं। 24 दिसंबर की परीक्षा के बाद विद्यार्थियों व शिक्षकों के लिए सात दिनों का शीतकालीन अवकाश दिया गया। अब इसे बढ़ाकर आठ जनवरी तक कर दिया गया है। वहीं, परीक्षाएं दो जनवरी से दोबारा कराई जाएंगी। वहीं, चार जनवरी 2025 से स्नातक के साथ परास्नातक की परीक्षाएं भी शुरू हो जाएंगी।
इसमें पहले दिन विद्यार्थी एमएससी भौतिकी, रसायन विज्ञान, जूलॉजी, बॉटनी, गणित, पर्यावरण विज्ञान व एमए, एमकॉम के विभिन्न विषयों की परीक्षाएं कराई जाएंगी। पहली पाली का समय सुबह 11:30 से दोपहर 1:30 बजे व दूसरी पाली का समय दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

कुलसचिव संजीव कुमार के अनुसार आठ जनवरी तक शीतकालीन अवकाश रहेगा। इस अवधि में परीक्षाएं पूर्व कार्यक्रम के अनुसार कराई जाएंगी। इसमें ड्यूटी करने वाले शिक्षकों को एक दिन की ड्यूटी के बदले एक प्रतिकर अवकाश दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें