बरेली। प्लेटफार्म नंबर के ट्रैक को सीमेंटेड से बैलेस्टिक करने के लिए शनिवार को नौ घंटे का ब्लॉक लेकर काम कराया गया। इस दौरान वंदे भारत एक्सप्रेस समेत पांच ट्रेनों को प्लेटफार्म नंबर दो से गुजारा गया।
प्लेटफार्म नंबर एक के रेलवे ट्रैक के नीचे का हिस्सा सीमेंटेड के स्थान पर बैलेस्टिक बनाने के लिए एक महीने पहले काम शुरू किया गया था। नियमित ब्लॉक न मिलने के कारण काम पिछड़ा हुआ है। शनिवार को सुबह आठ से शाम पांच बजे तक ब्लॉक लेकर काम किया गया।
दोपहर के समय बारिश होने के कारण काम प्रभावित हुआ। इस दौरान 22490 मेरठ-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस, 15074 त्रिवेणी एक्सप्रेस, 13152 जम्मूतवी एक्सप्रेस, 22454 राज्यरानी एक्सप्रेस, 15910 अवध असम एक्सप्रेस को प्लेटफार्म बदलकर पास किया गया। संवाद