फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: छात्रा पर नकाबपोशों ने किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
भोजीपुरा। काॅलेज से पढ़कर घर लौट रही छात्रा पर तीन नकाबपोश लोगों ने हमला कर पिटाई की। वे छात्रा को खींचकर गन्ने के खेत में ले जाने लगे। छात्रा किसी तरह हमलावरों के चंगुल से छूटकर भाग गई। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य की सूचना पर शनिवार को चौकी धौराटांडा पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण की पुत्री एक इंटर कॉलेज में कक्षा छह की छात्रा है। वह शुक्रवार को स्कूल में पढ़ने गई थी। छुट्टी के बाद उसकी सहेलियां अपने घर पहुंच गई। वह पीछे-पीछे पैदल आ रही थी। तभी मियांपुर नहर पुलिया के पास तीन नकाबपोश युवकों ने छात्रा को पकड़कर पेट में घूंसों से प्रहार किया। इसके बाद छात्रा को गन्ने के खेत में खींचकर ले जाने लगे। छात्रा ने शोर मचाया तो किसी के आने की आहट पर हमलावरों ने छात्रा को छोड़ा। उसके बाद आरोपी फरार हो गए।
छात्रा के परिजनों ने शनिवार को काॅलेज पहुंचकर प्रधानाचार्य डाॅ. श्याम स्वरूप से शिकायत की है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर छात्रा व उसके परिजनों से बातचीत की है। प्रभारी निरीक्षक भोजीपुरा ने बताया कि जांचोपरांत कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें