भमोरा। गांव बल्लिया निवासी महिला की मौत पानीपत में संदिग्ध परिस्थितियों में हो गई। शव को बरेली लाने के बाद ससुराली व मायका पक्ष के लोगों के बीच मारपीट हो गई। अब मायका पक्ष के लोगों ने पुलिस को तहरीर दी है।
दातागंज के गांव सपरेड़ा निवासी चुन्नीलाल ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी प्रीति (23) की शादी ढाई वर्ष पूर्व भमोरा थाना क्षेत्र के गांव बल्लिया निवासी राहुल पुत्र भगवान के साथ की थी। इसके बाद राहुल परिवार के साथ हरियाणा के पानीपत मजदूरी करने चले गए। मंगलवार सुबह प्रीति के भाई सत्यवीर के पास फोन आया की प्रीति की बीमार होने की वजह से मौत हो गई है, जिसे लेकर वे गांव आ रहे हैं।
मंगलवार पानीपत से जब शव गांव बल्लिया आया तो प्रीति के पिता चुन्नीलाल, भाई सतवीर, मां कुसुम लता और गांव के 10-12 लोग पहुंच गए, जब प्रीति के शव को देखा तो हत्या की आशंका व्यक्त की। इसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। फिर थाने पहुंचकर मृतका के परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी है। जिस पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की बात कही है। संवाद