फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव

Sun, 16 Mar 2025 02:11 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
गुलड़िया। सिरौली थाना क्षेत्र के गुरुगांव में शनिवार की सुबह विवाहिता संगीता (25) का शव संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला। मायके वालों ने दहेज के लिए हत्या के बाद शव फांसी पर लटकाने का आरोप लगाते हुए छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। दो लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन

गुरुगांव के धर्मवीर दिवाकर की शादी पांच वर्ष पहले आंवला थाने के गांव मधुपरी के वेदपाल दिवाकर की बेटी संगीता के साथ हुई थी। दंपती के एक पुत्र व एक पुत्री है। शनिवार को सुबह के समय संगीता का शव कमरे में ही फांसी के फंदे पर लटका मिला।
सूचना परिजनों ने थाना सिरौली पुलिस को दी। यहां पहुंचे मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया। इसके बाद शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। पिता वेदराम की ओर से लिखाई गई रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि संगीता के ससुराल वाले मोटरसाइकिल की मांग को लेकर उसे आए दिन प्रताड़ित करते रहते थे। मांग पूरी न होने पर शनिवार को उसकी हत्या करके शव फंदे से लटका दिया गया।
विज्ञापन

दर्ज की गई रिपोर्ट में पति धर्मवीर के अलावा सास, ससुर, देवर,जेठानी तथा ननद को नामजद किया गया है। थाना प्रभारी राम रतन सिंह ने बताया कि मामले की विवेचना सीओ आंवला कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें