फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: दहेज के लिए विवाहिता को घर से निकाला, 11 ससुरालियों पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
हाफिजगंज। अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर ससुरालियों ने विवाहिता को पीटकर घर से निकाल दिया। विवाहिता ने घर से निकालने और देवर-जेठ पर छेड़खानी करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने 11 दहेज लोभी ससुरालियों के खिलाफ कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

थाना हाफिजगंज क्षेत्र के एक गांव की विवाहिता ने बताया कि उसका विवाह एक वर्ष पूर्व हुआ है। कुछ दिन सब कुछ ठीक रहा। इसके बाद दहेज के लिए रुपये मांगे गए, जिसके पौने तीन लाख रुपये कार खरीदने के लिए दिए गए। विवाहिता ने बताया कि देवर और जेठ ने उसके साथ छेड़खानी की। चार दिन पूर्व दहेज लोभी ससुराल वालों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को कमरे में बंद कर पीटकर घर से निकाल दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें