फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: 25 हजार के इनामी हत्यारोपी को पुलिस ने दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
जांच में आरोपी के खिलाफ मिले थे तमाम सबूत, पांच बहनों के बीच इकलौता भाई था
विज्ञापन

शाही। 25 हजार रुपये का इनामी हत्यारोपी को पुलिस ने छह साल में गिरफ्तार कर लिया है।
दो अप्रैल 2018 को तुरसापट्टी गांव निवासी योगेंद्र गंगवार की हत्या करके शव उन्हीं के गन्ने के खेत में डाल दिया था। हत्या के बाद मृतक के चचेरे भाई आस पाल की ओर से अज्ञात में हत्या का मुकदमा पंजीकृत कराया गया था। पुलिस की जांच में मृतक के घर के सामने रहने वाले अंबा प्रसाद गंगवार की संलिप्तता सामने आई। कई सबूतों के आधार पर पुलिस ने मामले में हत्या का जिम्मेदार अम्बा प्रसाद को ही माना। बुधवार सुबह गांव से ही अंबा प्रसाद गंगवार को पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर अग्रिम कार्रवाई की है।
विज्ञापन

हत्यारोपी फतेहगंज पश्चिमी ब्लॉक के ही गांव हौसपुर में सफाई कर्मी के पद पर कार्यरत है। गिरफ्तार करने वाली टीम में इंस्पेक्टर सतीश कुमार नैन, कांस्टेबल सचिन कुमार तथा आदित्य कुमार शामिल रहे। मृतक पांच बहनों के बीच इकलौता भाई था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें