फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: विवाहिता का फंदे से लटका मिला शव, हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदपुर। क्षेत्र के किशुर्रा गांव में शुक्रवार रात विवाहिता का शव कमरे में फंदे पर लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही मायके पक्ष के लोग पहुंच गए और ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। इस दौरान पुलिस ने जांच-पड़ताल की।
विज्ञापन


भुता थाना क्षेत्र के मल्हपुर गांव निवासी काजल की फरीदपुर के किशुर्रा गांव के युवक के साथ शादी हुई थी। उसकी शादी को करीब चार साल हुए थे। दंपती को एक बेटा और एक बेटी हैं। शुक्रवार रात उसका शव कमरे में फंदे पर लटका मिला। सूचना पर मायके वाले पहुंच गए। सीओ संदीप सिंह ने बताया कि मायके वालों ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया है कि वे पहले अंतिम संस्कार करेंगे, उसके बाद थाने में तहरीर देंगे। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें