भड़सर। ढकिया शहादत अली गांव में शनिवार रात विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।
थाना फरीदपुर के गांव सैदपुर निवासी जगमोहन ने बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री रेनू (26) की शादी थाना हाफिजगंज के गांव ढकिया शहादत अली निवासी युवक से सात वर्ष पूर्व की थी। कहा कि शादी के दो साल बाद ही रेनू की मानसिक स्थिति बिगड़ गई। मानसिक अस्पताल में उसका इलाज चला।
दंपती का तीन वर्षीय लड़का व 15 दिन की लड़की है। ससुराल पक्ष के लोगों का कहना है कि शनिवार रात दंपती खाना खाकर सो गए थे। रात करीब 11 बजे पति जागा तो रेनू बेहोश मिलीं। बरेली के एक निजी अस्पताल लेे जाने पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद सूचना रेनू के मायके वालों को दी गई।
पहले आरोप लगाया फिर मुकरे
रेनू के मायके वालों ने पहले हत्या का आरोप लगाकर सूचना डायल 112 को दी। पुलिस ने जब पोस्टमॉर्टम कराने की बात कही तो आरोपों से मुकर गए। हालांकि, पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी पवन कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा।