फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शाही। संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत हो गई। पीड़ित भाई ने बहन की पति सहित ससुरालियों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव का पोस्टमाॅर्टम करवाया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के जुन्हाई गांव निवासी नीतू पत्नी श्रीराम सिंह का विवाह 13 वर्ष पूर्व हुआ था। नीतू के भाई संजीव का आरोप है कि शादी के बाद से ही बहन को पांच लाख की नकदी लाने का दबाव बनाते हुए पति व अन्य लोग मारपीट करते थे। कई बार ससुराली दबाव बनाते हुए संबंध विच्छेद करने के लिए कहते थे। बात न मानने पर सभी आए आए दिन मारपीट करते थे। रविवार की रात पति सहित ससुरालियों ने बहन को जहर दे दिया, जिससे उसकी तबीयत खराब होने लगी और अस्पताल में इलाज के दौरान बहन की मौत हो गई। मृतका के एक बेटा और दो बेटियां हैं। इधर, थाना अध्यक्ष अमित कुमार बालियान ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। मायके वालों की ओर से अभी कोई शिकायती प्रार्थना पत्र नहीं मिला है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें