फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बारिश से मंडी परिसर में जलभराव, टूटी सड़कों ने किया परेशान

विज्ञापन
आंवला। जलमग्न हुआ मंडी परिसर-संवाद
विज्ञापन
आंवला। सोमवार सुबह हुई बरसात के बाद मंडी परिसर में जलभराव हो गया। इस बीच यहां टूटी सड़कों से गुजर रहे कारोबारी व आढ़तियों को आवागमन में खासी परेशानी हुई।
विज्ञापन

सब्जी विक्रेताओं ने बताया कि बरसात होने पर सब्जी मंडी में होने वाले जलभराव से किसान, आढ़ती, फुटकर सब्जी विक्रेता और ग्राहकों को परेशानी हुई। यहां मौजूद आढ़ती बदन सिंह, ओमकार, तेजपाल, चंद्रपाल, भीम ठाकुर, लीलाधर, रामेश्वर आदि ने कहा कि जरा सी बारिश होने पर सब्जी मंडी में जल लबलबा भर जाता है। सोमवार अलसुबह हुई। यहां आने वाले आढ़तियों व कारोबारियों को खासी परेशानी हुई।
सब्जी विक्रेताओं ने कहा कि यह जल निकासी के लिए बेहतर व्यवस्था नहीं है। यह समस्या लंबे समय से बनी हुई है। चारों तरफ गंदगी और कूड़े के ढेर को नहीं हटाए जाने से दुर्गंध बनी रहती है। इसमें सुधार न होने पर आढ़तियों में खासा रोष है। संवाद
विज्ञापन


मंडी समिति में बेहतर जल निकासी, कच्ची सड़क बनवाने को लेकर पिछले पांच सालों से प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज रहे हैं, पर अभी तक प्रस्तावों को स्वीकृति नहीं मिल पाई है।
- केपी सिंह, मंडी सचिव


बारिश से गलियों में भरा पानी

शीशगढ़। कस्बे में रविवार सुबह पांच बजे से सात बजे तक हुई बारिश से नगर पंचायत कार्यालय के पास बरेली रोड व बाल्मीकि बस्ती को जाने वाली गली में पानी भर गया। पानी भरने से ग्रामीणों को आने-जाने में काफी दिक्कत हुई। लोगों ने नगर पंचायत प्रशासन से नालियों की साफ-सफाई कराकर जलभराव की समस्या से निजात दिलाने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें