फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: घरेलू कलह के चलते विवाहिता ने की आत्महत्या

Mon, 29 Jun 2026 01:35 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बहेड़ी। गांव खजूरी खेड़ा निवासी रीत राम की पत्नी मायादेवी (30) ने रविवार सुबह फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मायके पक्ष ने घरेलू कलह के चलते यह कदम उठाने की बात कही है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

परिजनों के मुताबिक, सुबह दरवाजा नहीं खुला तो तोड़ा गया। अंदर पंखे के कुंडे पर साड़ी के फंदे से मायादेवी की शव लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। मायके पक्ष ने बताया कि घरेलू कलह के चलते यह आत्मघाती कदम उठाया है। हालांकि शव के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। बताया कि मायादेवी की रीत राम से पांच साल पहले दूसरी शादी हुई थी। दंपती के दो छोटे बच्चे भी हैं। सीओ बहेड़ी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि फिलहाल तहरीर नहीं मिली है। तहरीर और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें