फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति का खुला भेद तो दंग रह गई पत्नी: शादी के सात माह तक छिपाता रहा सच, पता लगने पर विवाहिता ने कराई रिपोर्ट

Sun, 18 Jun 2023 05:52 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

युवक का युवती के घर आना जाना था। उसने खुद को अविवाहिता बताया तो युवती के परिजनों ने उसके सामने शादी का प्रस्ताव रखा। इस पर वह तैयार हो गया। बिना बरात के दोनों की शादी करा दी। इसके बाद युवक पत्नी के साथ बरेली में किराये पर कमरा लेकर रहने लगा। घर न ले जाने पर विवाहिता को शक हुआ तो वह एक दिन अचानक ससुराल पहुंच गई। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के भुता क्षेत्र के रहने वाले युवक ने खुद कुंवारा बताकर पीलीभीत के दियोरिया क्षेत्र की युवती के साथ शादी कर ली। शादी के सात महीने तक पत्नी को घर नहीं ले गया। विवाहिता एक दिन अचानक ससुराल पहुंची तो वहां पति की पहली पत्नी को देखकर दंग रह गई। अब पीड़ित विवाहिता ने दियोरिया कोतवाली में आरोपी पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

विज्ञापन


दियोरिया कोतवाली के एक गांव निवासी युवती ने बताया कि बरेली के थाना भुता के गांव धीरपुर निवासी केदारनाथ पहले से विवाहित था। उसका उसके घर आना जाना था। युवती के परिजनों द्वारा पूछने पर उसने खुद को अविवाहित बताया। परिजनों ने शादी का प्रस्ताव रखा तो वह तैयार हो गया। सात माह पूर्व दोनों की शादी हो गई। केदारनाथ पत्नी को घर ले जान की बजाय बरेली में कमरा लेकर रहने लगा। 

ऐसे खुला पति का भेद 

शक होने पर विवाहिता एक दिन किसी तरह जानकारी कर अपनी ससुराल पहुंच गई। वहां केदारनाथ की पहली पत्नी मौजूद थी। विवाहिता ने जब केदारनाथ से इतना बड़ा झूठ छिपाने का कारण पूछा तो वह कोई संतोषजनक जबाव नहीं दे सका। विवाहिता ने फोन पर अपने मायके वालों को पूरे मामले की जानकारी दी। उसके बाद विवाहिता ससुराल में रहने लगी। 

ये भी पढ़ें- लव स्टोरी में ट्विस्टः गैर समुदाय के युवक से शादी करेंगी महिला दरोगा; भाई बोला- ब्रेनवॉश किया गया

विज्ञापन

 

विज्ञापन

आरोप है कि कुछ ही दिनों बाद केदारनाथ दूसरी पत्नी के मायके वालों से सोने की एक चैन, अंगूठी और बाइक की मांग करने लगा। मायके वालों ने आर्थिक स्थिति का हवाला देते उसकी मांग पूरी करने में असमर्थता जता दी। इस बीच दोनों पक्षों में समझौते के प्रयास हुए, लेकिन सारे प्रयास विफल हो गए। 

पीटकर विवाहिता को घर से निकाला 

दो दिन पूर्व केदारनाथ ने विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने मायके आकर अपने पिता को पूरे मामले की जानकारी दी। उन्होंने शनिवार को कोतवाली में मामले की नामजद तहरीर दी। कोतवाल जवाहरलाल वर्मा ने बताया कि विवाहिता की तहरीर पर धोखाधड़ी, जालसाजी करने और दहेज उत्पीड़न के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई हैं। रिपोर्ट में केदारानाथ को नामजद किया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें