फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: धर्म बदलकर की शादी, ताकाझांकी करने वालों ने किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सुभाषनगर थाना क्षेत्र में धर्म बदलकर प्रेमी बॉबी कश्यप से शादी करने वाली शाहजीन उर्फ आरोही पर पड़ोसियों ने हमला कर दिया। घर में ताकाझांकी का विरोध करने पर आरोपियों ने दंपती की पिटाई कर दी। दंपती ने सुभाषनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

तीन साल पहले लुबना शाहजीन ने धर्म बदलकर अपना नाम आरोही रख लिया था। उसने प्रेमी बॉबी कश्यप से शादी कर ली थी। आरोही तीन साल से बॉबी के साथ बंशीनगला स्थित ससुराल में रह रही है। उसके दो बच्चे भी हैं। आरोही के मुताबिक पड़ोस में रहने वाले दबंग उन्हें अक्सर परेशान करते हैं। छत से उनके घर में ताकाझांकी करते हैं। विरोध करने पर झगड़ने लगते हैं। बॉबी ई-रिक्शा चलाते हैं। शनिवार रात वह घर लौटे तो झगड़ा चल रहा था। ताकाझांकी का विरोध करने पर पड़ोसियों ने बॉबी पर हमला कर दिया। पति को बचाने आई आरोही को भी कई डंडे लग गए। इससे बॉबी की अंगुली टूट गई। आरोही को भी गंभीर चोटें आई हैं। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें