फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बेटी के लिए तय किया रिश्ता... फिर मां ने ही कर ली होने वाले दामाद से शादी; ऐसे शुरू हुई थी प्रेमी कहानी

Tue, 03 Jun 2025 10:46 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर जिले से अनोखी लव स्टोरी सामने आई है। यहां एक महिला ने बेटी के लिए रिश्ता तय किया। इसके बाद महिला का होने वाले दामाद से अफेयर हो गया। महिला ने मंदिर में युवक से शादी रचा ली।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : एआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के अलीगढ़ में होने वाले दामाद से साथ भागने वाली सास की लव स्टोरी काफी चर्चा में रही। अब एक और ऐसा ही मामला शाहजहांपुर जिले के देवकली से सामने आया है। 
विज्ञापन


यहां बेटी के लिए रिश्ता देखने गई चार बच्चों की मां अपने से आधी उम्र के लड़के को दिल दे बैठी। फोन पर बातचीत करने के दौरान दोनों में प्रेम प्रसंग हो गया। दोनों के बीच शादी करने को लेकर भी सहमति बन गई। 

उधर, बेटी ने भी मां की शादी को हामी भर दी। बेटी ने मां से कहा कि पहले तू शादी कर ले, मेरी बाद में मेरी शादी हो जाएगी। बेटी और लड़के के घरवालों की सहमति पर दोनों ने एक मंदिर में शादी कर ली।
विज्ञापन


महिला की उम्र करीब 45 वर्ष है। उसके पति की तीन साल पहले मौत हो चुकी है। तब से वह ससुराल में ही चारों बच्चों के साथ रह रही है। बच्चों में सबसे बड़ी बेटी लगभग 20 वर्ष की है और तीन बेटे भी हैं। 

रिश्ता तय होने के बाद होने वाले दामाद से बात करने लगी थी महिला
बताते हैं कि बेटी का रिश्ता तय करने के बाद वह युवक से बातें करने लगी। इस बीच दोनों के बीच प्रेम हो गया। उसकी बेटी ने भी मां से कह दिया कि वह अपनी शादी कर ले, उसका विवाह बाद में हो जाएगा। 

 

मंदिर में दोनों की शादी
बाद में दोनों पक्षों की सहमति पर चार दिन पूर्व शाहजहांपुर के एक मंदिर में दोनों ने एक-दूसरे को जयमाला डालकर शादी रचा ली। शादी के बाद महिला दूसरे पति को साथ लाने के बजाय अकेली अपने गांव पहुंची। हालांकि, गांव में रहने वाले महिला के परिजनों ने इस बारे में कुछ भी कहने से इनकार कर दिया।

अलीगढ़ में होने वाले दामाद के साथ चली गई थी महिला
मडराक थाना क्षेत्र के गांव मनोहरपुर निवासी जितेंद्र ने अपनी बेटी की शादी गांव मछरिया निवासी राहुल से तय की थी। 16 अप्रैल को बरात आनी थी। इससे पहले जितेंद्र की पत्नी सपना और होने वाले दामाद के बीच प्रेम संबंध बन गए। दोनों 6 अप्रैल को घर से निकल गए। हालांकि 16 अप्रैल को वह वापस लौट आए। महिला और होने वाले दामाद के साथ दादों थाने पहुंची। महिला ने अपने होने वाले दामाद के साथ दादों थाने में कहा कि वह दोनों अपनी मर्जी से गए थे। दोनों जीवन भर साथ ही रहेंगे। हमें कोई अलग नहीं कर सकता। 


 

पूछताछ में महिला सपना ने बताया आए दिन पति शराब पीकर मारपीट करता था। बेटी की शादी राहुल के साथ तय होने के बाद जब कभी-कभी राहुल का फोन आता था तो वह राहुल से बात करती थी, इसी बात पर बेटी भी तरह-तरह के आरोप लगाती थी इसके बाद पति भी गाली गलौज करते हुए राहुल के साथ भाग जाने की धमकी देता था। 

यह भी पढ़ें: UP: घरवाले नहीं हैं तो शादी कराने वाले की मौजूदगी में ही होगा विवाह पंजीकरण, इसलिए लिया गया ये बड़ा फैसला
 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें