फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर वाले रिश्तेदारी में कर रहे थे निकाह, हरिद्वार पहुंची युवती..

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं/हरिद्वार। बदायूं लापता एक युवती हरिद्वार पहुंच गई। युवती के अपहरण का नामजद मुकदमा दर्ज होने पर बदायूं पुलिस उसे तलाशते हुए मंगलवार को हरिद्वार आ गई। लेकिन युवती ने नगर कोतवाली हरिद्वार पहुंचकर बदायूं पुलिस के साथ जाने से इनकार कर दिया। उसने आरोप लगाया कि उसके परिवार वाले उसका निकाह नजदीकी रिश्तेदारी में करना चाहते हैं। रिश्ता उसे पसंद नहीं है।
विज्ञापन

हरिद्वार कोतवाली निरीक्षक अमरजीत सिंह ने बताया कि बदायूं निवासी युवती के पिता यूपी पुलिस में हैं। युवती घर से निकली और छह नवंबर को हरिद्वार आ गई। जगजीतपुर में किराये पर मकान लेकर रह रही थी। बदायूं में युवती की गुमशुदगी दर्ज थी, लेकिन मंगलवार को अपहरण का मुकदमे में तब्दील हो गई। बदायूं निवासी मोहित शर्मा और उसकी मां को आरोपी बनाया गया है। कोतवाली निरीक्षक के मुताबिक बदायूं पुलिस युवती को खोजते हुए मंगलवार को हरिद्वार पहुंची। युवती ने बदायूं पुलिस के साथ जाने से इनकार कर दिया और कोतवाली पहुंचकर अपने परिवार के लोगों पर गंभीर आरोप लगाए। पुलिस ने युवती के बयान के लिए उसे मजिस्ट्रेट के पास भेजा, लेकिन बयान दर्ज नहीं हो सके।
इधर बदायूं पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लेकर कोतवाली में बैठा लिया है। छात्रा के परिवार वाले हरिद्वार के लिए रवाना हो गए हैं। बताते हैं युवती अपने घर पर एक पत्र छोड़कर गई थी। इस पर परिवार वालों ने पुलिस को सूचना दी। उसका मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगाया गया। तब पता चला कि छात्रा शहर के मोहल्ला साहूकारा निवासी एक युवक से बात करती थी। वह कोचिंग पढ़ाता है। छात्रा उसी से पढ़ने आती थी। पुलिस ने सर्विलांस और कॉल डिटेल के आधार पर व पिता की तहरीर पर अपहपरण का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

-ये लड़की पांच नवंबर को लापता हो गई थी। इसके दूसरे दिन इसकी सूचना आई। तब से उसे तलाश कर रहे थे। मंगलवार उसके पिता की तहरीर पर युवक और उसकी मां को नामजद कर लिया गया है। युवक हिरासत में है।
विनोद कुमार चाहर, इंस्पेक्टर कोतवाली
वायरल वीडियो ने फैलाया धर्म परिवर्तन का भ्रम
युवती का एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वह धर्म परिवर्तन की बात कह रही है। हालांकि अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हो सकी। उधर युवती के समर्थन में हिंदुवादी संगठनों के कार्यकर्ता भी हरिद्वार कोतवाली पहुंच गए। कार्यकर्ताओं ने कहा कि युवती बालिग है। उसकी मर्जी के बगैर उसे बदायूं पुलिस को नहीं ले जाने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें