फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: हर ब्लॉक में बनाए जाएंगे बरातघर स्वयं सहायता समूह करेंगे संचालन

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। संजय कम्युनिटी हॉल में रविवार को जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के साथ आजीविका संवर्धन संगोष्ठी कार्यक्रम हुआ। इस दौरान निर्णय हुआ कि प्रत्येक ब्लॉक में बरातघर बनाकर संचालन का जिम्मा समूह की महिलाओं को दिया जाएगा।
विज्ञापन

साथ ही, स्वयं सहायता समूहों की ओर से तैयार किए जा रहे उत्पाद और सामान को और प्रासंगिक और बिक्री के अनुकूल बनाने का सुझाव दिया। उन्हें उत्पादों की गुणवत्ता में सुधार और उसका प्रचार-प्रसार करने के लिए कहा, ताकि दूसरे जिलों तक मांग बढ़ सके। गारमेंट्स, बैग आदि को बेहतर बनाकर बिक्री को कहा ताकि मुनाफा बढ़े।
उत्कृष्ट कार्य कर रही महिलाओं को आधुनिक सिलाई मशीन देने के निर्देश दिए। पशु चिकित्साधिकारी को बेहतर नस्ल की गाय और भैंस देने को कहा ताकि कारोबार बढ़े। फिर परिसर में लगे स्टॉलों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

यहां डीसी एनआरएलएम योगेंद्र भारती, सीवीओ डाॅ. मनमोहन पांडेय, केवीके वैज्ञानिक डाॅ. रंजीत सिंह, जिला उद्यान अधिकारी जितेंद्र कुमार समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें