फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: त्योहारी उमंग में चमका बाजार, करवाचौथ पर खूब हुई खरीदारी; बवाल के बाद प्रभावित हुआ था कारोबार

Sat, 11 Oct 2025 06:02 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

त्योहारी सीजन में बाजार चमक उठा है। करवाचौथ पर जमकर खरीदारी हुई। अब लोगों ने दिवाली के लिए खरीदारी शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
दुकान पर खरीदारी करतीं महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में 26 सितंबर को हुए बवाल के बाद प्रभावित हुआ बाजार अब फिर से पुराने रंग में आ चुका है। इन दिनों बाजार त्योहारी उमंग में रंगा दिख रहा है। करवाचौथ, दिवाली व अन्य त्योहारों के चलते बड़ी संख्या में ग्राहक बाजार आ रहे हैं। खरीदारी जोरों पर होने के चलते दुकानदार भी खुश हैं। हालांकि, सुरक्षा के लिहाज से अब भी प्रमुख बाजारों में पुलिस तैनात है। 

विज्ञापन


कुतुबखाना पर दुकान संचालित करने वाले व्यापारी सुनील ने बताया कि 26 सितंबर को हुए विवाद के बाद बाजार में ग्राहकों की आमद बहुत कम हो गई थी। अब बाजार में अब पहले की तरह की रौनक लौट आई है।

दिवाली के लिए खरीदारी शुरू 
आर्य समाज गली में दुकान संचालित करने वाले अनिल ने बताया कि बाजार आने वाले ज्यादातर ग्राहक अब तक करवाचौथ की खरीदारी कर रहे थे। अब दिवाली के सामान की खरीदारी करने वालों की भीड़ उमड़ेगी।  थोक के दुकानदार विकास अग्रवाल ने बताया कि शहर में कई वस्तुओं का थोक बाजार है। बवाल के बाद बाहर के व्यापारियों ने आना बंद कर दिया था। अब फिर से वे खरीदारी के लिए आने लगे हैं।  
विज्ञापन


ब्यूटी पार्लरों में शाम तक रही भीड़ 
करवाचौथ पर शुक्रवार को सबसे ज्यादा भीड़ ब्यूटी पार्लरों में रही। ब्यूटी पार्लर संचालिका अंशिका ने बताया कि सुबह से ही महिलाओं की आना शुरू हो गया। शाम तक महिलाओं की भीड़ रही। कई स्लाॅट में पार्लर में करवाचौथ के लिए बुकिंग पहले से ही कई गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें