फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सड़क पर बाजार... जाम से जूझे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। ईसाइयों की पुलिया से मालियों की पुलिया तक हर रविवार को सड़क घेरकर सजने वाले साप्ताहिक बाजार के चलते घंटों जाम लगता है। लोग परेशान होते हैं। बावजूद नगर निगम व ट्रैफिक पुलिस के जिम्मेदार इस ओर ध्यान नहीं दे रहे। रविवार को भी यहां यही स्थिति दिखी।
विज्ञापन

बंद पड़े टॉकिज परिसर के साथ ही सड़क की एक लेन पर सैकड़ों फड़ सजते हैं। ठेले-खोमचे वाले भी सड़क पर ही खड़े होते हैं। इस वजह से एक लेन की सड़क आधे से ज्यादा ब्लॉक हो जाती है।
यहां रेडीमेड कपड़ों के साथ ही आर्टिफिशियल जूलरी, बर्तन, क्रॉकरी सहित अन्य चीजें बिकती हैं। इन्हें खरीदने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। इनमें से ज्यादातर अपने वाहन भी सड़क पर ही पार्क करते हैं। इससे समस्या और बढ़ जाती है।
विज्ञापन

बताते हैं कि एक ठेकेदार के जरिये फड़ लगाने वालों से वसूली भी की जाती है। रविवार को अवकाश के दिन अपने परिवार के साथ घूमने निकले लोग भी यहां लगे जाम में फंसे रहे। संवाद
विज्ञापन


कई बार यहां कार्रवाई हुई है। लोग हर सप्ताह फिर बाजार सजा लेते हैं। नगर निगम के वार्ता करके फिर से अभियान चलाया जाएगा। - अकमल खान, एसपी ट्रैफिक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें