फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: अनोखे नाम और कम प्रदूषण वाले पटाखों से सजा बाजार

Sun, 08 Nov 2026 01:10 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। दिवाली को लेकर शहर रंग-बिरंगी रोशनी से जगमग हो उठा है। पर्व पर आतिशबाजी करने के लिए जगह-जगह पटाखा बाजार भी सजे हुए हैं। शनिवार को बाजार पूरी तरह से गुलजार दिखे। देर रात तक रौनक बनी रही।
विज्ञापन

दुकानदारों ने बताया कि इस बार ग्रीन पटाखों की मांग ज्यादा है। इनसे अपेक्षाकृत कम प्रदूषण कम होता है। दुकानदार आदित्य कुमार ने बताया कि इन पटाखों के अजब-गजब नाम और उनकी अनूठी विशेषताएं खरीदारों को अपनी ओर आकर्षित कर रही हैं। बाजार में चिक्का, मैजिक, स्काई मेला, वाटर टाइगर, ड्रोन, लोटो, चिटपुट और पॉपकॉर्न पेंसिल जैसे नामों के पटाखे छाए हुए हैं।
''''ड्रोन'''' पटाखा बच्चों के बीच मुख्य आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। इसके अलावा बाजार में बत्तख और शेर के रूप में भी अनोखे पटाखे आए हैं, जो जलते ही सतरंगी रोशनी बिखेरते हैं। इन सब के बीच मल्टी म्यूजिक रॉकेट इस बार सबसे अलग और खास मांग में है। इसकी खासियत यह है कि इसमें दस किट एक साथ सभी दिशाओं में जलते हैं, जिससे संगीत की धुन भी सुनाई देती है और यह स्विंग पैटर्न पर कमाल दिखाता है। बाजार में इसकी कीमत करीब 950 रुपये है।
विज्ञापन

जैकपॉट पटाखा भी लोगों को खूब लुभा रहा है। बच्चों के लिए विशेष रूप से आए लोटो को एक तरह का अनोखा अनार कहा जा सकता है। यह जलने पर प्याले के रूप में खूबसूरत रोशनी बिखेरता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें