फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पार कर रहे मासूम को ट्रक ने कुचला, मौत

Sun, 18 Jun 2017 01:19 AM IST
बरसेर
विज्ञापन
road accident - फोटो : road accident
विज्ञापन
 आंवला-शाहबाद रोड पार कर रहे मासूम को बेकाबू ट्रक ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इससे गुस्साएं ग्रामीणों ने रोड पर जाम लगा दिया। पुलिस ने लोगों को समझाकर जाम खुलवाया। पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने ट्रक चालक और हेल्पर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।  
विज्ञापन

सिरौली क्षेत्र के गांव बरसेर निवासी नन्हे लोधी का चार वर्षीय बेटा अवधेश शनिवार को दोपहर में घर से जामुन खाने के लिए चला गया। कुछ घंटे बाद जब अवधेश घर लौट रहा था, वह करीब घर के सामने पहुंच गया, तभी शाहबाद की ओर से आ रहे एक बेकाबू ट्रक उसे कुचल दिया। ट्रक इतनी तेज गति से चल रहा था कि बच्चे का शव करीब पांच मीटर तक ट्रक के पहिये से घिसटता चला गया। बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के प्रत्यक्षदर्शियों ने ट्रक ड्राइवर को पकड़ लिया और पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची सिरौली पुलिस ने भीड़ के बीच से ड्राइवर को छुड़ाया। पुलिस ने आनन-फानन में बच्चे का शव सड़क से हटवाकर थाने भिजवाया। इस पर भीड़ और बेकाबू हो गई और रोड जाम कर दिया। ट्रक के सभी टायरों की हवा निकाल दी। ट्रक चालक रिजवान और हेल्पर शहनवाज को पकड़ लिया जो मुरादाबाद के कुंदकी थाना के सीकरी के रहने वाले हैं। भीड़ ने सड़क पर लकड़ी रखकर रोड बंद कर दिया और वहीं जाम लगा दिया। महिलाएं और पुरुष रोड पर बैठ गए। बच्चे की मां सोमवती रोते-रोते बेसुध हो गईं। एसओ गजेंद्र त्यागी ने भीड़ को समझाने की कोशिश की पर लोग भड़के हुए थे। इस पर एसओ ने अलीगंज और आंवला थाने की पुलिस और फायर ब्रिगेड भी बुला ली। सीओ और  एसडीएम आंवला ने भी मौके पर जाकर लोगों को समझाया पर महिलाएं ट्रक ड्राइवर को मौके पर बुलाने और बच्चे का शव घटनास्थल पर ही लाने की जिद कर रहे थे। पुलिस की काफी मशक्कत के बाद देर शाम सड़क से जाम हट सका।
सालों के इंतजार के बाद भरी थी गोद, छह दिन पहले कराया था जागरण 
नन्हें लोधी और उनकी पत्नी की शादी के 16 साल के बाद उनका बेटा पैदा हुआ था। नन्हें लोधी आर्थिक रूप से बहुत कमजोर हैं, बेटे के पैदा होने पर दावत नहीं कर सके थे। एक सप्ताह पहले ही उन्होंने बेटे के नाम पर बोला जागरण और दावत कराई थी जिसमें गांव वालों को बुलाया था। बच्चे की मौत पर पति पत्नी बदहवास हो गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें