प्रभात नगर का सील किया गया गेट।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
गुरुवार देर रात लिस्ट निकलते ही पुलिस-प्रशासन ने शुरू की सील करने की तैयारी
बरेली। कोरोना ने धीरे-धीरे पूरे शहर को ही जद में ले लिया है। गुरुवार देर रात आई लिस्ट में प्रभात नगर समेत कई पॉश इलाकों के नाम हैं। प्रेमनगर पुलिस ने प्रभात नगर के मेन गेट को गुरुवार शाम ही सील कर दिया।
प्रेमनगर इंस्पेक्टर बलवीर सिंह ने बताया कि प्रभात नगर निवासी व्यक्ति के कोरोना संक्रमित मिलने की सूचना आते ही मेन गेट को सील कर दिया गया है। कॉलोनी में पिछले गेट से ही सीमित आवागमन किया जाएगा। इसके अलावा सिंधु नगर, मेगा ड्रीम कॉलोनी, ग्रीन पार्क कॉलोनी, हार्टमन कॉलोनी, सिद्धार्थ कुंज में भी केस मिलने के बाद उन्हें हॉटस्पॉट बनाया जाना है। शुक्रवार को इन सभी स्थानों पर बांस बल्ली लगाकर पुलिस तैनात कर दी जाएगी। इनके अलावा नगर निगम व सिविल कोर्ट में भी कोरोना संक्रमण के मामले मिले हैं। यहां संबंधित विभागों व स्वास्थ्य विभाग के निर्देश के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी।