फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाशिवरात्रि 2025: बरेली में निकाली जाएंगी 32 शोभायात्राएं, सुरक्षा के कड़े इंतजाम, ड्रोन कैमरों से निगरानी

Wed, 26 Feb 2025 07:37 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में महाशिवरात्रि की पूर्व संध्या पर पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों ने जुलूस और शोभायात्राओं के रूटों का जायजा लिया। मिश्रित आबादी के इलाकों में अर्द्धसैनिक बलों के साथ पीएसी की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
मंगलवार रात वनखंडीनाथ मंदिर से निकाली गई शिव बरात - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाशिवरात्रि के मद्देनजर शहर में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। बुधवार को शहर के अलग-अलग इलाकों में 32 शोभायात्राएं और जुलूस निकाले जाएंगे। मंगलवार को पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों ने जुलूस और शोभायात्राओं के रूटों का जायजा लिया। शहर की मिश्रित आबादी के इलाकों में अर्द्धसैनिक बलों के साथ पीएसी की तैनाती की गई है। निगरानी के लिए 40 स्थानों पर हाई क्वालिटी सीसी कैमरे लगाए गए हैं। ड्रोन कैमरों से भी निगरानी की जाएगी।

विज्ञापन


महाशिवरात्रि पर शहर के 326 शिवालयों में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी है। जुलूस और शोभायात्राओं के मद्देनजर शहर में रूट डायवर्जन पहले ही लागू किया जा चुका है। सभी 326 शिवालयों पर पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है। शहर के सभी थानों को निगरानी के लिए एक-एक ड्रोन कैमरा मुहैया कराया गया है। मिश्रित आबादी वाले इलाकों को लेकर विशेष प्रबंध किए गए हैं। 

ये भी पढ़ें- Mahashivratri: बरेली के नाथ मंदिरों की महिमा अपरम्पार, गौरीशंकर और पंचेश्वर महादेव भी आस्था के प्रमुख केंद्र
विज्ञापन


एसएसपी अनुराग आर्य ने मंगलवार को संबंधित थानेदारों और सीओ को इस संबंध में जरूरी दिशा निर्देश दिए। शहर में 40 स्थानों पर हाई क्वालिटी सीसी कैमरे लगाए जाने के साथ पुलिस लाइन में कंट्रोल रूम बनाया गया है। इसके अलावा नगर निगम स्थित इंटीग्रेटिंड कमांड कंट्रोल सेंटर (आईसीसीसी) के जरिए भी निगरानी की जाएगी।

यह रहेंगे सुरक्षा प्रबंधक
एक कंपनी केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, दो कंपनी पीएसी, नौ क्यूआरटी, 240 सब इंस्पेक्टर, 400 हेड कांस्टेबल, 700 कांस्टेबल, 150 महिला कांस्टेबल, 200 होमगार्ड, 350 सिविल डिफेंस वॉलंटियर, पुलिस लाइन में रिजर्व रहेंंगे सुरक्षाबल, किला, बारादरी, कोतवाली थानों में अतिरिक्त फोर्स की तैनाती रहेगी।

शोभायात्रा के रूटों पर एसडीई और जेई की तैनाती
महाशिवरात्रि पर शहर में जिन रूटों पर शोभायात्राएं और जुलूस निकाले जाएंगे, उन रूटों पर बिजली निगम के एसडीई और जेई की तैनाती रहेगी। मंगलवार को शहर में कई स्थानों पर बिजली की लाइनों को ऊंचा करने का काम भी किया गया। मुख्य अभियंता ब्रह्मपाल सिंह ने बताया कि एहतियात के तौर पर कुछ इलाकों में शोभायात्रा निकाले जाने के दौरान बिजली आपूर्ति भी रोकी जाएगी।
विज्ञापन

सात नाथों की होगी परिक्रमा
महाशिवरात्रि पर नाथ नगरी बरेली जलाभिषेक समिति की ओर से बुधवार को परिक्रमा निकाली जाएगी। मंगलवार को कार्यक्रम के लिए बैठक आयोजित की गई। मीडिया प्रभारी मनोज देवल ने बताया कि यात्रा की शुरुआत सेठ गिरधारी लाल धर्मशाला से दोपहर 12 बजे शुरु होकर बाबा वनखंडीनाथ, पशुपतिनाथ, बाबा धोपेश्वरनाथ, तपेश्वरनाथ, मढ़ीनाथ, अलखनाथ, बाबा त्रिवटीनाथ मंदिर पर विश्राम करेंगी। परिक्रमा की शुरुआत पूजापाठ के साथ होगी। इस दौरान शिवभक्तों के साथ जत्था जलाभिषेक करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें