आशंका : पहचान छिपाकर इलाज के लिए पहुंचते रहे चोटिल
शुक्रवार अपराह्न तीन बजे शहर में हुए लाठीचार्ज की जानकारी अस्पताल स्टाफ को भी थी। इमरजेंसी में दर्द से कराहते पहुंचे मरीजों से डॉक्टर और स्टाफ ने वजह पूछी। लाठीचार्ज का जिक्र भी किया, पर सभी इन्कार करते रहे। स्टाफ को अंदेशा है कि बवाल के बाद पुलिस उसमें शामिल लोगों को खोज रही थी। लिहाजा, पहचान छिपाकर लोग इलाज कराने पहुंचते रहे। मरीजों के नाम और पते भी गलत दर्ज होने की आशंका जताई है।