फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली: तेज रफ्तार ट्रक ने किशोर समेत चार को कुचला, दो की मौत, तीन घायल

Wed, 02 Oct 2019 11:18 AM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बदायूं के वजीरगंज थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक किशोर व ग्रामीण भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गए। सिंगथरा निवासी ताहिर और मुसिया नगला निवासी श्रीपाल को एक तेज रफ्तार ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं घटना में तीन अन्य लोग भी घायल हो गए। 

विज्ञापन


बताया गया कि 14 वर्षीय ताहिर अपने कुछ साथियों के साथ सिंगथरा मोड़ पर वर्जिश कर रहा था। इसी दौरान बदायूं की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार ट्रक ने इस किशोरों समेत दूसरी तरफ से आ रहे श्रीपाल को कुचल दिया। घटना के बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया है।

हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए और सड़क जाम कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों के शव को ट्रक के नीचे से निकलवा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। गुस्साए ग्रामीणों को पुलिस ने काफी समझाया जिसके बाद वे जाम खोलने को तैयार हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें