फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदापुर चौधरी में हुई गोकशी और गोवंश चोरी की कई घटनाओं का खुलासा

विज्ञापन
गोकशी का आरोपी मुन्ना।
विज्ञापन
फरीदापुर चौधरी में हुई गोकशी और गोवंश चोरी की कई घटनाओं का खुलासा
विज्ञापन

पूछताछ में गैंग के 11 तस्करों के नाम भी बताए, दो तमंचा- कारतूस बरामद
बरेली। भोजीपुरा के गांव सैदपुर चुन्नीलाल में रहने वाले मुन्ना और फहीम को गिरफ्तार कर इज्जतनगर पुलिस ने फरीदापुर चौधरी में लगातार हो रहीं गोकशी की घटना का खुलासा कर दिया। आरोपियों के कब्जे से तमंचे और गोकशी के औजार भी बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

इज्जतनगर के गांव फरीदापुर चौधरी के आसपास पिछले सप्ताह बृहस्पतिवार और रविवार को गोकशी की घटनाएं सामने आई थीं। दोनों ही मामलों की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने उस्मान नाम के तस्कर को जेल भेजा था। सोमवार दोपहर पुलिस ने अहलादपुर से मुन्ना और फहीम को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि पिछले दिनों उन लोगों ने भोजीपुरा के गांव भूड़ा के गोपा उर्फ शामिल, हनीफ, नईम बड़े और अकलीम के साथ डेलापीर सड़क किनारे से लग्जरी कार में एक गोवंश चोरी किया था। फिर पीरबहोड़ा के मुन्ना और शाकिर के साथ फरीदापुर चौधरी में नाले किनारे काट दिया। उसके मांस को धौराटांडा के अजीम निहन्नी, फहीम, उस्मान और अनीस उर्फ अन्नी के साथ जाकर फईम की मीट की दुकान पर बेच दिया। इज्जतनगर इंस्पेक्टर संजय कुमार धीर ने बताया कि इस गैंग ने गोवंश चोरी करने के लिए एक लग्जरी कार खरीद रखी थी, जिसमें आधे से ज्यादा रुपये मुन्ना के लगे हुए हैं। आरोपियों के कब्जे से दो तमंचा, कारतूस और पशु काटने के औजार बरामद हुए हैं। मुन्ना गोकशी के ही मामले में थाना भोजीपुरा से भी वांछित चल रहा है। पकड़े गए लोगों ने जिन 11 तस्करों के नाम के खुलासे किए हैं, इनकी पुलिस तलाश कर रही है।

गोकशी का आरोपी फहीम।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें