फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सख्ती के बाद खाद, बीज विक्रेताओं की दुकानें बंद

विज्ञापन
डेलापीर क्षेत्र में दुकानों को बंद कराती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

दुुकानों तक नहीं पहुंच पा रहे किसान, पुलिस पर लाठियां फटकारने का आरोप

बरेली। लॉकडाउन का सख्ती से पालन किए जाने के सीएम के आदेश के बाद अब किसानों को दुकान तक पहुंचना मुश्किल हो गया है। एक ओर किसानों को राहत देने की बात की जा रही है वहीं, सख्ती के चलते या तो दुकानें नहीं खुल रहीं या किसान दुकानों तक नहीं पहुंच पा रहा। किसानों ने अफसरों से ग्राम पंचायत या ब्लॉक स्तर पर कृषि के तमाम उपकरण, सामान, कीटनाशक आदि मुहैया कराने की मांग की है। ताकि बेमौसम बारिश के बाद बची फसल की कटाई और नई फसल की बुवाई की जा सके।
विज्ञापन

प्रगतिशील किसान डॉ. विकास वर्मा का कहना है कि शासन और प्रशासन के आदेश का पुलिसकर्मी अनुपालन नहीं कर रहे हैं। चौराहे पर पुलिसकर्मी उन्हें खदेड़ रहे हैं। जबकि किसानों को खेतों तक या कीटनाशक आदि सामग्री विक्रेताओं तक पहुंचने के लिए परेशान नहीं किए जाने का आदेश दिया है। उन्होंने कहा कि ब्लॉक या ग्राम पंचायत स्तर पर कीटनाशक, खाद, बीज आदि के विक्रेताओं की दुकानें खुलवानी चाहिए। साथ ही किसानों को एक-एक कर जरूरत के मुताबिक सामान मुहैया कराया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि फसल कटने वाली है, प्रशासन को इस ओर ध्यान देना चाहिए। अगर यह नहीं होगा तो आगे अन्न उपलब्ध न होने पर और बड़ी परेशानी सामने आएगी।

आखिर क्यों खोलें दुकान, जब बंद करनी ही है

डेलापीर मंडी, जंक्शन रोड स्थित कृषि सामग्री के विक्रेताओं के मुताबिक दुकान खोलने पर पुलिसकर्मी जबरन बंद करा रहे हैं। महज एक घंटे तक दुकान खोलने से न तो किसान आ पा रहे हैं और बेवजह उन्हें भी दौड़ना पड़ रहा है। साथ ही, फजीहत भी हो रही है। बताया कि दो दिनों से सख्ती काफी ज्यादा है। इसलिए अब वह आगे से दुकान नहीं खोलने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें