फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: इज्जतनगर में सेवानिवृत्त सैन्यकर्मी की पत्नी से मंगलसूत्र लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। इज्जतनगर थाना क्षेत्र में फीनिक्स मॉल के पास सेवानिवृत्त सैन्यकर्मी की पत्नी से मंगलसूत्र लूट लिया। इसका वीडियो फुटेज वायरल हो रहा है। इज्जतनगर थाना पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन

परवाना नगर निवासी ओमकार सेना से सेवानिवृत्त हैं। उन्होंने इज्जतनगर थाने में तहरीर देकर बताया कि वह नीलकंठ मंदिर के पास रहते हैं। बुधवार शाम उनकी पत्नी ओमा देवी सड़क पर टहल रही थीं। तभी बाइक से दो लोग आए और उनकी पत्नी के गले से मंगलसूत्र झपट ले गए। उनकी पत्नी ने शोर मचाया तो आसपास के लोग आ गए। सूचना पर यूपी 112 पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने चेक किया तो आसपास के सीसीटीवी कैमरों में दोनों आरोपियों की वीडियो फुटेज भी आई है। दोनों के मुंह पर मास्क बंधा है। इज्जतनगर थाना प्रभारी विजेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपियों का पता लगाया जा रहा है। ब्यूरो
-
कैंट थाने में लूट की रिपोर्ट दर्ज
उमरिया सैदपुर निवासी सलीम ने कैंट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। 22 अप्रैल को वह गांव में टहल रहा था। गांव के शाहरुख, भूरा, इकरार खां और अमन ने घेर लिया। तमंचा दिखाकर तीन हजार रुपये लूट लिए। विरोध करने पर पीटकर घायल कर दिया। सलीम के परिजनों ने शाहरुख के घर जाकर शिकायत की तो घर में घुसकर दोबारा पिटाई की। एसएसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें