फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: एएस डायमंड्स और गज ग्रीन के बीच होगी खिताबी भिड़ंत

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। कुंवर सुभाष पटेल मेमोरियल प्रीमियर लीग सीजन-1 में बृहस्पतिवार को दूसरा क्वालीफायर मैच खेला गया। इसमें गज ग्रीन ने जीत दर्ज कर फाइनल में अपना स्थान पक्का किया। अब शुक्रवार को एएस डायमंड्स और गज ग्रीन के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।
विज्ञापन

दूसरे क्वालीफायर मैच में न्यूरो किड्स और गज ग्रीन की टीम के बीच मैच हुआ। गज ग्रीन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 171 रन बनाए। इसमें असद नदाफ ने 44, शिवांशु पांडे ने 33 रनों का योगदान दिया। न्यूरो किड्स के जुनैद शिबली ने तीन और शिव कुमार राठी ने दो विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूरो किड्स की टीम 17 ओवरों में 128 रन बनाकर ही ऑलआउट हो गई। गज ग्रीन ने 43 रनों से जीत दर्ज की। इसमें शिव कुमार राठी ने 86 रनों की पारी खेली। गज ग्रीन के सौरव पटेल ने तीन, शुभ अग्रवाल और लक्ष्य शर्मा ने दो-दो विकेट झटके। तीन विकेट लेने के लिए सौरव को होटल द रॉयल प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला।
विज्ञापन

इस अवसर पर प्रशांत पटेल, सुप्रिय अग्रवाल, विशाल रस्तोगी, निदेशक, जिला सहकारी गन्ना समिति सतेंद्र सिंह पटेल, सीए गगन महरोत्रा आदि उपस्थित रहे। अंपायर की भूमिका राहुल सिंह, पिंटू चौधरी ने निभाई। मैच रेफरी ओपी कोहली रहे। स्कोरिंग दिलनवाज अहमद ने और कमेंट्री सलमान अली, वीरू सुल्तानपुरी ने की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें