फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली: आर बाजपेई फर्म के मैनेजर की मौत, परिवार ने मालिक पर लगाया आरोप, कार्रवाई की मांग

Sat, 21 Nov 2026 10:59 AM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में आर बाजपेई फूड चेन फर्म के मैनेजर अंकुर मिश्रा की मौत हो गई। उनके परिवार ने फर्म मालिक पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। उन्होंने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। 
विज्ञापन
मृतक अंकुर मिश्रा का फाइल फोटो - फोटो : स्रोत- परिजन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में आर बाजपेई फूड चेन के मालिक रोहित बाजपेई के भागने के बाद लाखों रुपये की बकायेदारी को लेकर रोज हंगामा हो रहा है। अब रोहित की फर्म के कुरुक्षेत्र ब्रांच के मैनेजर अंकुर मिश्रा की मौत हो गई है। परिवार ने शव का अंतिम संस्कार तो कर दिया, लेकिन रोहित व अन्य लोगों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है।

विज्ञापन




35 वर्षीय अंकुर मिश्रा भूड़ में आर्य समाज भवन के पास रहते थे। उनके भाई गौरव मिश्रा ने बताया कि अंकुर ही रोहित बाजपेई की फर्म के तमाम काम संभालते थे। परिवार का आरोप है कि अंकुर के रोहित पर करीब 75-80 हजार रुपये बकाया थे। इसके अलावा 50-60 अन्य कर्मचारियों, किराना दुकानदारों के लगभग 45 लाख रुपये भी रोहित के पास फंसे हुए हैं। कर्मचारियों और परिजन ने इस मामले में प्रेमनगर व बारादरी थाने में शिकायत दी थी। करीब एक सप्ताह बाद भी पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- यूपी: कमरे में फंदे से लटका मिला शिक्षिका का शव, छह साल पहले हुई थी शादी; पति नौकरी के अलावा करता है जागरण

गौरव मिश्रा ने बताया कि रोहित के भागने के बाद उसका नंबर भी बंद आ रहा था। इस वजह से कई लोग मैनेजर होने के नाते अंकुर को कॉल करके रुपये मांग रहे थे। अंकुर इस वजह से अवसाद में चला गया। दावा किया कि डिप्रेशन से ब्रेन हेमरेज हुआ और अंकुर की मौत हो गई। बताया कि एमआरआई में ब्रेन हेमरेज की पुष्टि हुई थी।

Trending Videos
विज्ञापन

भाई ने कहा- ताकि किसी और की न जाए जान 
गौरव ने भावुक अपील करते हुए कहा कि मेरा भाई तो चला गया, अब किसी और कर्मचारी की जान न जाए। इसके लिए पुलिस को रोहित बाजपेई, उसके परिजनों और करीबियों पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। सभी कर्मचारियों का बकाया भुगतान जल्द कराया जाए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें