फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: युवती को आत्महत्या करने के लिए मजबूर करने वाला गिरफ्तार, फुटेज में लात मारते दिखा था आरोपी

Mon, 17 Mar 2025 06:41 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

युवती की आत्महत्या के मामले में आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था, जिसमें वह युवती को लात मारते दिख रहा है। 
विज्ञापन
फुटेज में युवती को लात मारते दिखा था आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में युवती को जहर की शीशी देकर आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोपी युवक को प्रेमनगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। युवती को लात मारते हुए युवक का सीसीटीवी फुटेज वायरल हुआ था। इसके बाद पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही थी।

विज्ञापन


फतेहगंज पश्चिमी निवासी महिला ने 24 फरवरी को प्रेमनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी पुत्री प्रेमनगर क्षेत्र स्थित रामजानकी मंदिर के पास शोरूम में नौकरी करती थी। बारादरी थाना क्षेत्र स्थित मौर्य मंदिर के पास रहने वाला अतुल उनकी बेटी को शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाता था। आरोपी के परिजनों ने उसकी शादी दूसरी जगह कर दी। शादी के बाद भी आरोपी उनकी बेटी को परेशान करता रहा। अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी थी।

यह भी पढ़ें- UP: सांप को पकड़कर गले में डाला, फोटो भी खिंचवाए... डसने से युवक की मौत; वीडियो देख रह जाएंगे दंग
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतका की मां के मुताबिक, आरोपी ने उनकी बेटी को उसके शोरूम पर ही जहर की शीशी लाकर दी थी। जहर खाने के बाद जब युवती गिर गई तो आरोपी उसके शरीर पर लात मारकर चला गया था। प्रेमनगर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। सोमवार को अतुल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें