उसावां थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट
युवती ने बताया कि कुछ दिन पहले आरोपी ने उसके आपत्तिजनक फोटो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिए। जब कुछ लोगों की उसके मोबाइल नंबर पर कॉल आई, तब उसे फोटो पोस्ट करने के संबंध में जानकारी हुई। उसके बाद युवती ने उसावां थाने आकर आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने इसकी विवेचना शुरू कर दी है। एसओ मान बहादुर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट लिखी गई है। विवेचना में जो तथ्य सामने आएंगें, उसके अनुसार कार्रवाई होगी।