परिवार के अन्य सदस्य भी हुए घायल
परिजन सरस्वती को सीएचसी लेकर पहुंचे लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सुनील की पत्नी विद्यावती व परिवार के अन्य सदस्यों के भी चोटें आईं हैं। हत्याकांड के बाद रातभर पुलिस हिरासत में रहने के बाद छूटकर आए श्रीपाल के पुत्र हर्षित ने सुबह साढ़े आठ बजे पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया। आक्रोशित परिनों ने श्रीपाल का शव शाहजहांपुर-पीलीभीत मार्ग पर रखकर जाम लगा दिया।
murder in shahjahanpur
- फोटो : अमर उजाला
सूचना पाकर एसपी अशोक कुमार मीणा और एडीएम प्रशासन संजय पांडेय मौके पर पहुंचे। बेटे सुनील की तहरीर पर सोहन लाल उर्फ गुड्डू, पत्नी प्रेमादेवी, पुत्र विशाल, सत्यवीर, वीरेश, बेटी गायत्री के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। सभी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इसके बाद परिजनों ने दोपहर 12:30 बजे जाम खोल दिया।
एसपी अशोक कुमार ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। संदिग्ध लोगों को हिरासत में ले लिया गया। फॉरेंसिक यूनिट ने साक्ष्य भी जुटाए हैं।