नवाबगंज। श्री रामलीला सोसायटी के रथ पर सवार होकर कस्बे के भ्रमण पर निकले रामलीला मंचन के कलाकारों से अभद्र टिप्पणी कर गाली-गलौज करने व अश्लील इशारे करने के आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
श्रीराम, लक्ष्मण और हनुमान स्वरूप कलाकारों के साथ दूसरे समुदाय के दो युवकों ने शनिवार को अश्लील इशारे करते हुए अभद्र भाषा का प्रयोग कर गाली-गलौज की। मौके पर मौजूद लोगों के आने पर आरोपी मौके से भाग गए। घटना की रिपोर्ट रामलीला सोसायटी के कोषाध्यक्ष शैलेश चंद्र उर्फ मनोज शर्मा ने थाना नवाबगंज में दर्ज कराई। पुलिस ने आनन फानन में दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। आरोपियों ने अपना नाम राजा और आरिश निवासी मोहल्ला नई बस्ती बताया है। कोतवाल अरुण कुमार ने बताया कि रविवार को पुलिस ने आरोपी से पूछताछ कर कोर्ट में पेश कर दिया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।