फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सड़क किनारे डाला जा रहा कूड़ा, शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
आंवला।
विज्ञापन

स्वच्छता सर्वेक्षण में जिले में पहला स्थान पाने वाली पालिका द्वारा रोड किनारे गंदा कूड़ा- कचरा डाला जा रहा है। रास्तों में डलावघर बनाने की शिकायत अधिकारियों से की गई है।
कस्बा निवासी सतीश चंद्र शर्मा ने संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत की है कि वीरांगना चौक के समीप रामनगर रोड पर विकसित केशवधाम कॉलोनी गेट के सामने उत्तर दिशा की ओर सड़क पार पालिका द्वारा लगातार कूड़ा व कचरा डालकर डलावघर बना दिया है। इसमें से दुर्गंध लोगों के स्वास्थ्य को प्रभावित कर रही है, जबकि इस सड़क से रोजाना हजारों लोग गुजरते हैं। इससे राहगीरों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रात: काल इस सड़क पर लोग टहलने निकलते हैं। ऐसे में दुर्गंध के कारण लोगों यहां रुकना मुश्किल है। पहले भी इस मामले में शिकायत करने पर एसडीएम ने ईओ से समस्या के समाधान के लिए कहा गया था, पर पालिका प्रशासन की उदासीनता के चलते अब इस स्थान पर डलावघर बनता जा रहा है। और निराश्रित पशुओं द्वारा कूड़े को सड़कों पर फैलाया जा रहा है। शिकायत का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए एसडीएम विदुषी सिंह ने पालिका ईओ को शीघ्र ही समस्या का समाधान कराकर आख्या देने को कहा है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें