फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सट्टेबाजी के विरोध पर युवक की हत्या: आक्रोशित लोगों ने बदायूं-मथुरा हाईवे पर लगाया जाम, डेढ़ घंटे तक हंगामा

Sat, 09 Nov 2024 03:35 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

Budaun News: बदायूं में युवक की हत्या के बाद परिजन आक्रोशित हो उठे। उन्होंने शनिवार को मथुरा-बदायूं हाईवे पर जाम लगाकर जमकर हंगामा किया। पुलिस ने ठोस कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया। 
विज्ञापन
मृतक युवक की बहन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के सदर कोतवाली क्षेत्र में सट्टे की खाईबाड़ी का विरोध करने पर युवक की हत्या कर दी गई। इससे आक्रोशित लोगों ने शनिवार को बदायूं-मथुरा हाइवे पर जाम लगा दिया। डेढ़ घंटे तक जाम लगाकर लोगों ने जमकर नारेबाजी की। पुलिस ने समझाकर शांत कराया। शुक्रवार को दोपहर सटोरिये ने साथियों के साथ मिलकर युवक पर हमला किया था। शनिवार को सुबह उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 

विज्ञापन


शहर के मोहल्ला लालपुर निवासी दिवाकर (24) अपने बहनोई विकास साहू के साथ कासगंज के एक ढाबे पर रहकर काम करता था। ढाबा उसके बहनोई का है। वह कुछ दिनों पहले ही घर आया था। दिवाकर शुक्रवार को दोपहर बाजार से सब्जी लेने के लिए जा रहा था। पड़ोस में सट्टे की खाईबाड़ी का धंधा चलता है। दिवाकर ने पड़ोसी को सट्टे की पर्ची लिखते हुए देखा तो उसका विरोध किया। युवक ने विरोध करते हुए कहा कि सट्टे के चलते मोहल्ले में तमाम लोग आते हैं। इससे माहौल खराब होता है। 

UP News: 'पति से कराया तलाक, फिर खुद शादी से मुकरा', भाजपा नेता पर महिला पदाधिकारी का आरोप
विज्ञापन


 

Trending Videos
विज्ञापन

घर में घुसकर किया हमला 
आरोप है कि इसी बात से बौखलाकर सटोरिया साहिल साहू, उसका साथी आकाश साहू, राहुल, महिला कोमल, जयश्री व चार अज्ञात लोगों के साथ दिवाकर के घर पहुंच गए। आरोपियों ने उसे घसीट-घसीटकर पीटा। धारदार हथियार से भी हमला किया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से हालत गंभीर देखते हुए रेफर कर दिया। परिजनों ने युवक को बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां शनिवार की सुबह उसकी मौत हो गई। 

परिजन शव लेकर बदायूं लौटे तो उन्होंने लोगों के साथ मिलकर बदायूं-मथुरा हाइवे स्थित लालपुर चौराहे पर जाम लगा दिया। पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इससे मार्ग के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना पर कोतवाली पुलिस के अलावा सीओ संजीव कुमार और सीटी मजिस्ट्रेट मौके पर पहुंच गए। दोपहर लगभग दो बजे आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन देकर पुलिस ने जाम खुलवाया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें