पत्नी की पायलें बेचकर भरी थी बैंक की किस्त
छोटे भाई रोहित ने बताया कि सुधीर के परिवार में पत्नी शारदा, चार बेटियां व दो बेटे हैं। वह मेहनत-मजदूरी कर परिवार का पालन करता था। उसने एक बैंक से 50 हजार रुपये कर्ज ले रखा था, जिसकी 2500 रुपये किस्त महीने में देनी होती थी। बृहस्पतिवार को पत्नी की चांदी की पायलें बेचकर बैंक की किस्त भरी थी।