हाथ को चीरती हुई जांघ में लगी गोली
नशे की हालत में आरोपी नरेंद्र ने तमंचा तान दिया और जान से मारने की धमकी देने लगा। अशोक ने तमंचे की नाल पकड़ ली तो गुस्साए नरेंद्र ने फायर कर दिया। गोली अशोक के हाथ को चीरती हुई उसकी जांघ में लग गई। फायरिंग के बाद बरात में अफरा-तफरी मच गई।
कुछ लोगों ने नरेंद्र को पकड़ लिया। उसके साथी कार लेकर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल की। परिजनों ने नरेंद्र को तमंचे समेत पुलिस को सौंप दिया। अशोक को परिजन भमोरा सीएचसी लेकर पहुंचे जहां से डॉक्टर ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
एसपी दक्षिणी मानुष पारीक ने बताया कि ये हर्ष फायरिंग जैसा मामला था। एक ने फायर किया जो दूसरे युवक के लग गया। आरोपी को पकड़ लिया गया है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली जाएगी।