फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बच्चियों से दुष्कर्म: हमउम्र मौसी-भांजी को घर बुलाया, फिर कमरे में ले जाकर की दरिंदगी... शोर मचाने पर छोड़ा

Thu, 19 Sep 2024 10:14 AM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

आरोपी नंदू की पत्नी की छह साल पहले मौत हो चुकी है। उसकी बेटियों की शादी हो चुकी है। बताते हैं कि वह अकेला ही घर में रहता था।
विज्ञापन
दो बच्चियों से दुष्कर्म - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के निगोही थाना क्षेत्र के एक गांव में खेल रहीं चार वर्षीय दो बच्चियों को घर में बुलाकर अधेड़ ने दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर ग्रामीण माैके पर पहुंचे तो आरोपी ने उन्हें भगा दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन

16 सितंबर को गांव के एक व्यक्ति की चार साल की बेटी  व रिश्तेदार की हमउम्र बेटी अपने घर के बाहर खेल रही थी। वह खेलते हुए गांव में ही आरोपी के घर के पास पहुंच गईं। दोनों को मकान के बाहर खेलते देखकर आरोपी नंदू उर्फ नंदलाल ने बहलाकर घर के अंदर बुला लिया। कमरे के अंदर ले जाकर दोनों से दुष्कर्म किया। 

इंस्पेक्टर अरविंद सिंह के अनुसार, बच्चियों के शोर मचाने पर गांव के लोग आ गए। उन्हें देखकर आरोपी ने बच्चियों को छोड़ दिया। दोनों ने घर आकर अपनी मां को जानकारी दी। मंगलवार की शाम को पीड़ित परिवार ने डायल 112 पर काॅल कर बुला लिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। 

पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 65(2), 127(2) व पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया। एसपी राजेश एस. के निर्देश पर गठित टीम ने आरोपी नंदू को सतवां रिंग रोड तिराहे के पास से 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में कार्रवाई की जा रही है।

आरोपी की पत्नी की छह साल पूर्व हो चुकी मौत
आरोपी नंदू की पत्नी की छह साल पहले मौत हो चुकी है। उसकी बेटियों की शादी हो चुकी है। बताते हैं कि वह अकेला ही घर में रहता था। पुलिस के अनुसार, वह नशे का आदी भी है।
विज्ञापन

तहरीर आने पर दुष्कर्म समेत अन्य धारा में मुकदमा दर्ज किया था। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। -प्रयांक जैन, सीओ सदर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें