फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: प्रेमिका से बेटे ने किया निकाह... दो दिन बाद पिता भी ले आया अपनी दुल्हन; पढ़ें अजब प्रेम की गजब कहानी

Tue, 22 Jul 2025 10:38 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली के नवाबगंज क्षेत्र में दो दिन के अंदर पिता-पुत्र ने अपनी-अपनी प्रेमिका से निकाह कर लिया। प्रेम प्रसंग के दोनों मामले इलाके में चर्चा का विषय बने हुए हैं।  
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के नवाबगंज क्षेत्र से प्रेम प्रसंग का अजब मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने इश्क में अपने बेटे को पीछे छोड़ दिया। पंचायत के फैसले पर बेटे ने प्रेमिका से निकाह किया। इसके दो दिन बाद सोमवार को पिता भी प्रेमिका को दुल्हन बनाकर घर ले आया। दोनों मामले चर्चा का विषय बने हैं।

विज्ञापन


करीब 45 साल के शख्स के परिवार में पत्नी और चार बेटे हैं। वह कारचोबी का काम करता है। काम के सिलसिले में उसका पीलीभीत के जहानाबाद इलाके में जाना होता है। वहां 21 वर्षीय युवती से उसका प्रेम प्रसंग हो गया। बताते हैं कि दोनों के बीच संबंध बने तो युवती गर्भवती हो गई। जब युवती ने शादी को कहा तो यह शख्स बड़े परिवार का मुखिया होने की बात कहकर मुकर गया। नाराज युवती ने उसके खिलाफ तीन दिन पहले थाना जहानाबाद में रिपोर्ट दर्ज करा दी। 

यह भी पढ़ें- UP: बरेली में कांवड़ियों ने किया हंगामा, थाने के सामने कार में तोड़फोड़, चालक की हालत बिगड़ी; देखें वीडियो
विज्ञापन


आरोप लगाया कि उसके साथ गलत हरकत कर वीडियो बना ली है, जिसे वायरल करने की धमकी दी है। रिपोर्ट दर्ज होते ही आरोपी बैकफुट पर आ गया। दोनों पक्षों में पंचायत के बाद उसने युवती के साथ सोमवार को निकाह कर लिया। बताते हैं कि उसने अपनी कुछ जमीन युवती के नाम करा दी है। 

विज्ञापन

दो दिन पहले पंचायत ने कराया बेटे का निकाह
इस शख्स के बड़े बेटे की उम्र भी 21 साल है। उसका गांव की युवती से प्रेम प्रसंग था। दो दिन पहले ग्रामीणों ने दोनों को खेत में रंगरेलियां मनाते पकड़ लिया। इसके बाद काफी हंगामा हुआ। 

युवती के परिवार ने युवक पर कार्रवाई की चेतावनी दी तो पंचायत हुई। इसमें तय हुआ कि दोनों का निकाह करा दिया जाए। कस्बे के बरातघर में उसी रात दोनों का निकाह करा दिया गया। अब पिता भी नई दुल्हन ले आया है। इससे गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें