फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: तेज आवाज में डीजे बजाने पर कांवड़ियों में मारपीट, एक घायल; शहर में साइकिल छूने पर विवाद

Tue, 22 Jul 2025 10:18 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली में सोमवार को दो जगहों पर विवाद हो गया। फतेहगंज पश्चिमी में कांवड़ियों के दो जत्थे भिड़ गए। मारपीट हुई, जिससे एक कांवड़िया घायल हो गया। इधर, शहर में साइकिल छूने पर कांवड़ियों का युवक से विवाद हो गया। पुलिस ने दोनों को समझाकर शांत कराया। 
विज्ञापन
कांवड़ियों को समझाते प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र पाल सिंह - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे भरतौल गांव के कांवड़ियों व फतेहगंज पश्चिमी के मोहल्ला भिटौरा के कांवड़ियों में टोल प्लाजा स्थित कांवड़िया मंदिर के पास तेज आवाज में डीजे बजाने पर बहस के बाद मारपीट हो गई। इससे एक कांवड़िया घायल हो गया।

विज्ञापन


कैंट थाना क्षेत्र के गांव भरतौल निवासी ग्रामीण कांवड़ लेकर हरिद्वार गए थे। सोमवार दोपहर वहां से गंगाजल लेकर लौट रहे थे। फतेहगंज पश्चिमी के गांव भिटौरा के कांवड़िये भी हरिद्वार से तेज आवाज में डीजे बजाते हुए लौट रहे थे। टोल प्लाजा के पास दोनों जत्थों में गाली-गलौज व मारपीट हो गई। इसमें एक कांवड़ियां घायल हो गया। फतेहगंज पश्चिमी के जत्थे ने भिटौरा के शिव मंदिर पर जल चढ़ाया।

इंस्पेक्टर सुरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि दोनों जत्थों में डीजे बजाने को लेकर रास्ते में कहीं कहासुनी हुई थी। फतेहगंज पश्चिमी में बहस के बाद उनमें मारपीट हो गई। जख्मी कांवड़िये का उपचार करवाकर दोनों जत्थों को रवाना कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

साइकिल छूने पर कांवड़ियों ने युवक से की कहासुनी
बारादरी थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह रुहेलखंड विवि के पास से गुजर रहे डाक कावड़ियों के जत्थे से एक साइकिल छू गई। इससे मामूली कहासुनी हुई। पुलिस ने दोनों को समझाकर वहीं मामला शांत करा दिया। इधर, कुछ लोगों ने दूसरे समुदाय के युवक को पीटने की झूठी अफवाह फैला दी। पुलिस ने इसका खंडन किया है।

बारादरी थाना प्रभारी धनंजय पांडेय ने बताया कि सोमवार सुबह कांवड़ियों का जत्था पीलीभीत बाइपास से गुजर रहा था। इसी दौरान जोगी नवादा निवासी रंजीत साइकिल से जा रहा था। रंजीत की साइकिल कांवड़ से छू गई। हालांकि, इससे कांवड़ खंडित नहीं हुई, लेकिन कुछ कांवड़ियों ने रंजीत से बहस शुरू कर दी। मामला मारपीट तक पहुंच गया।

यह भी पढ़ेंUP: बरेली में कांवड़ियों ने किया हंगामा, थाने के सामने कार में तोड़फोड़, चालक की हालत बिगड़ी; देखें वीडियो

रंजीत कांवड़ियों से बचने के लिए पास में स्थित एक वाहन एजेंसी के शोरूम में घुस गया। इसी दौरान जत्थे के पीछे चल रही पुलिस पहुंच गई। हिंदू युवा वाहिनी के प्रदेश मीडिया प्रभारी ने दोनों पक्षों को समझा दिया। एक ही समुदाय के लोगों का मामला था।

इसके बाद कांवड़ यात्री आगे के लिए रवाना हो गए। रंजीत भी अपने घर चला गया। कुछ लोगों ने रंजीत का वीडियो वायरल कर अफवाह फैला दी कि दूसरे समुदाय के युवक को पीटा गया है। पुलिस की जांच में हकीकत सामने आ गई। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें