पकड़ा तो अकड़ दिखाई, फिर बेहोशी का ड्रामा किया
इकरा की रिपोर्ट लिखकर जब पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया तो वह अकड़ दिखाने लगा। उसने कई अधिकारियों व नेताओं से अपने संबंध बताकर पुलिस को अंजाम भुगतने की चेतावनी दी। बारादरी इंस्पेक्टर धनंजय पांडेय ने जब थोड़ी सख्ती की तो शहजाद रोने व गिड़गिड़ाने लगा।
कहने लगा कि आजकल उसकी तबियत ठीक नहीं है। उसे थाने लाए तो उसने बेहोशी का नाटक किया। पुलिस घबरा गई और उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां उसका ब्लडप्रेशर थोड़ा बढ़ा निकला तो भर्ती कर लिया गया। इंस्पेक्टर ने बताया कि शहजाद से जब पूछताछ की कोशिश करते हैं तो वह बीमारी का बहाना करता है। फिलहाल उसे भर्ती ही रखा है।