जबरन कराया गर्भपात
युवती ने विरोध किया तो युवक व उसके परिजनों ने उसे बंधक बना लिया। उसे मारा-पीटा। धमकी दी कि अगर किसी को बताया कि जान से मार देंगे। इससे डरकर वह उसके साथ रहने लगी। इस बीच युवती गर्भवती हो गई। इसकी जानकारी होने पर बख्तावर की मां ने निजी अस्पताल ले जाकर उसका गर्भपात करा दिया।
युवती ने बताया कि आरोपियों ने उसे जबरन मांस खिलाया। बख्तावर ने उसे जिस्मफरोशी के धंधे में धकेल दिया। होटलों में ले जाकर उससे जिस्मफरोशी कराने लगा। किसी तरह पीड़ित युवती आरोपी के चंगुल से छूटकर थाने पहुंची और पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज जांच शुरू कर दी है।