फेसबुक पर बरेली शहर निवासी युवक की लंदन की युवती से दोस्ती हो गई। युवती ने साथी की मदद से युवक को 1,12,000 का चूना लगा दिया। जब युवक को ठगी का एहसास हुआ तो उसके होश उड़ गए। उसने एसएसपी से गुहार लगाई। एसएसपी के आदेश पर सुभाषनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
तपेश्वरनाथ मंदिर के पास रहने वाले कौशलेंद्र कुमार ने एसएसपी को बताया कि फेसबुक पर उनकी लंदन निवासी ओलिविया जेम्स नाम की युवती से दोस्ती हो गई। ओलिविया से उनकी व्हाट्सएप पर भी चैट होने लगी। ओलिविया ने आठ अप्रैल को किसी काम से दिल्ली आने की बात कही और उनसे मिलने की इच्छा जताई। इसके बाद एक नए नंबर से कौशलेंद्र के पास कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को सीआईएसएफ का जवान बताया और कहा कि वह दिल्ली एयरपोर्ट पर तैनात है।
यह भी पढ़ें- Bareilly News: जेठ ने की शर्मनाक करतूत... शिकायत पर सिपाही पति ने विवाहिता को जिंदा जलाने का किया प्रयास
ओलिविया को इंडियन रुपये की जरूरत होने की बात कही। झांसे में लेकर कौशलेंद्र से 69500 रुपये ट्रांसफर कराए। इसके बाद 42500 रुपये दोबारा ट्रांसफर करा लिए। तीसरी बार रुपये मांगे तो कौशलेंद्र को ठगी का अहसास हुआ। ओलिविया ने भी व्हाट्सएप पर कोई उत्तर नहीं दिया। सुभाषनगर थाने में धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।