चोरी की रकम से खरीदी बाइक
थाना प्रभारी सुरेश चंद्र गौतम ने आशु से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह इंटर पास है। उसके 95 फीसदी तक नंबर रहे हैं। पिता ने दो शादी की हैं। वह पहली पत्नी का बेटा है। अपने ठेकेदार पिता के पास वह इस फैक्टरी में आता-जाता था। कुछ दिन यहां काम भी किया। आशू ने बताया उसकी प्रेमिका का रिश्ता उसके घरवालों ने तय कर दिया है। जबकि प्रेमिका उसके साथ घर से भागने को तैयार थी। उसके पास रुपये नहीं थे। उसने प्रेमिका को ले जाने के लिए बाइक व शादी का खर्च का जुगाड़ करने के लिए चोरी की योजना बनाई।
वह फैक्टरी में घुसा तो चौकीदार जाग गया। वह छुपने के लिए में चला गया तो चौकीदार भी लघुशंका के लिए वहां आ गया। चौकीदार ने उसे पहचान लिया और उसके पिता व मालिक से शिकायत की बात कही। तब उसने चौकीदार की मफलर से गला कसकर हत्या कर दी, फिर चोरी करके भाग गया। बताया कि इन्हीं रुपयों से उसने रिठौरा से 32 हजार में एक बाइक खरीदी जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है।